jagdalpur-kalik-potana-on-lord-rama39s-picture-shows-the-degeneracy-of-antisocial-elements-lachhuram-kashyap
jagdalpur-kalik-potana-on-lord-rama39s-picture-shows-the-degeneracy-of-antisocial-elements-lachhuram-kashyap

जगदलपुर : भगवान राम की तस्वीर पर कालिख पोतना असमाजिक तत्वों की नीचता को दर्शाता है : लच्छुराम कश्यप

जगदलपुर, 11 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के ग्राम पंचायत कुमरावंड से छापर भानपुरी के बीच चित्रकोट मार्ग पर सड़क किनारे राम वनगमन पथ पर सांकेतिक बोर्ड स्थापित किये गये थे। बोर्ड पर भगवान श्रीराम की तस्वीर एवं रामवन गमन पथ लिखा हुआ था, जिसे असामाजिक तत्वों द्वारा बोर्ड पर कालिख पोत दी गई। भाजपा के पूर्व विधायक लच्छुराम कश्यप ने कहा कि किसी वर्ग या धर्म का अपमान करने या क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से भगवान राम की तस्वीर वाले बोर्ड को कालिख पोतना असमाजिक तत्वों की नीचता को प्रदर्शित करता है। मामले में अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध तोकापाल भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं लोहण्डीगुड़ा भाजपा अध्यक्ष के नेतृत्व में रविवार को थाना परपा एवं थाना बड़ाजी में शिकायत दर्ज कराई गई। इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक लच्छुराम कश्यप, पूर्व विधायक एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बस्तर बैदूराम कश्यप, भाजपा जिलामंत्री बाबुल कुमार नाग, अध्यक्ष भाजपा तोकापाल मण्डल विनायक गोयल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in