जगदलपुर : मजदूरी के लिए आई लड़कियां हुई बेसुध
जगदलपुर, 08 अप्रैल (हि.स.)। जिला मुख्यालय में कांग्रेस भवन के पास अजीबो-गरीब मामला देखने को मिला। सड़क दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पेट्रोलिंग पुलिस नजारा देख हैरान रह गई। दो लड़किया सड़क किनारे बेसुध मिली। जब पुलिस ने पूछताछ की तो साथी- सहेलियों ने बताया वे लोग मजदूरी के लिए आई थी, इसी दौरान इन्हें देवी आने से इनकी ऐसी हालत हुई है। इसके बाद युवतियों को वाहन में घर के लिए रवाना किया गया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान काफ़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के कांग्रेस भवन के पास गुरुवार को कोतवाली पुलिस को सड़क दुर्घटना की सूचना मिली, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा की बालमती व सेमबती नामक दो युवतियां बेसुध सड़क किनारे पड़ी थी। जब साथी युवतियों से इसका कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया की इन्हे देवी आई है। मनबत्ती और नीमबती ने बताया कि हम सभी ग्राम टाकरागुड़ा के रहने वाले हैं। कार्तिक बेसरा ग्राम छोटे देवड़ा के ठेकेदार के यहां काम करने जगदलपुर आए हैं। इधर घटना के बाद ठेकेदार द्वारा चारों लड़कियों को स्वयं की मैजिक वाहन में बैठा कर टाकरा गुड़ा छोड़ने की व्यवस्था कर दोनों लड़कियों को उनके घर भिजवाया। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे