news
जगदलपुर : डॉ.श्रेयांश जैन भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने
जगदलपुर, 28 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से डॉ. विमल चोपड़ा भाजपा प्रदेश संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश कार्यसमिति एवं जिला संयोजक की रविवार को घोषणा की गयी है। शहर के युवा चिकित्सक डॉ.श्रेयांश जैन भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बनाये गये है। डॉ. विजय भोजवानी, डॉ.आरपी दुबे एवं डॉ.प्रतीक लागू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाये गए है। भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने सभी पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने सतत कार्य करने अपेक्षा की है। हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे