news
जगदलपुर : मुख्यमंत्री के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने वाले पर कांग्रेस ने दर्ज कराया एफआईआर
जगदलपुर, 01 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध अभद्र गाली-गलौच वाली टिप्पणी फेसबुक में जगदलपुर के विवेक शर्मा ने की है, जो आम आदमी पार्टी से जुड़े बताये जाते है। गुरुवार को इस बात की जानकारी लगते ही प्रदेश कांग्रेस विधि के अध्यक्ष संदीप दुबे के निर्देश पर, उपाध्यक्ष आलोक दुबे एवं कांग्रेस विधि विभाग बस्तर के जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने बोधघाट थाने में एफआईआर दर्ज कराया है I साथ ही साथ प्रमाण के लिए फेसबुक की लिंक और फोटो संलग्न की गयी है। इस अवसर पर कांग्रेस जिला महामंत्री ऋषि तिवारी, उपाध्यक्ष दीपा दास सचिव रजिया खान उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे