jagdalpur-congress-government-has-destroyed-people39s-expectations-in-two-years-vishnu-dev-sai
jagdalpur-congress-government-has-destroyed-people39s-expectations-in-two-years-vishnu-dev-sai

जगदलपुर : कांग्रेस सरकार दो वर्ष में ही जनता की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है : विष्णु देव साय

जगदलपुर, 21 जनवरी (हि.स.)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है, देश में कांग्रेस की दुर्गति इसी कारण से हुई है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने दो वर्ष में ही छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। लोग कांग्रेस शासन में त्रस्त हैं, जो अब सरकार के खिलाफ बोलने भी लगें है। भाजपा कार्यकर्ता वर्ष 2023 का लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें, प्रदेश में भाजपा का परचम फिर लहरायेगा। किसानों के साथ हो रहे अन्याय व धान खरीद में निरंतर गड़बड़ी को लेकर भाजपा ने शंखनाद कर दिया है। 22 जनवरी को प्रदेशव्यापी आह्वान पर समस्त जिलों में भाजपा रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी व गिरफ्तारियां भी देगी। बस्तर प्रवास पर आये भाजपा प्रदेशाध्यक्ष साय ने भाजपा जिला कार्यालय में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा विचारधारा से जुड़ी पार्टी हैं, जिसकी रीढ़ कार्यकर्ता हैं। ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता होने का हमें गौरव महसूस होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जाकर कार्य करें और पुन: प्रदेश में सरकार बनाने का लक्ष्य सामने लेकर चलें। प्रदेशमहामंत्री किरण सिंह देव ने कहा कि प्रदेश की समस्त व्यवस्थायें ठप्प हो चुकीहैं। ऐसी नकारा कांग्रेस सरकार के विरूद्ध भाजपा कार्यकर्ता एकजुटता से आगे आयें। हिन्दुस्थान समाचार, राकेश पांडे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in