Jagdalpur: BJYM burnt effigy on Chief Minister's indecent remark
Jagdalpur: BJYM burnt effigy on Chief Minister's indecent remark

जगदलपुर : भाजयुमो ने मुख्यमंत्री के अमर्यादित टिप्पणी पर किया पुतला दहन

जगदलपुर, 13 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के ऊपर मुख्यमंत्री भूपेश बघेलद्वारा अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। एक जिम्मेदार मुख्यमंत्री को यह शोभा नहीं देता और भारतीय जनता पार्टी इसकी निंदा करती है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही ने कहा कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस के नेताओं को सत्ता का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री उनके मंत्री उनके नेतागण लगातार अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं। पुलिस के माध्यम से विपक्ष की आवाज को दबाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। हमारे कार्यकर्ताओं को डराने धमकाने का काम किया जा रहा है। पुतला दहन के दौरान मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे,पूर्व नगर अध्यक्ष राजेन्द्र बाजपेयी, मनीष पारेख, संग्राम सिंह राणा,मनोहर दत्ततिवारी, महामंत्री अविनाश श्रीवास्तव, दशरथ गुप्ता, गणेश काले, मनोज पटेल, रविकश्यप, जयराम दास, विनीत शुक्ला, विकास चाडक, अनिमेष चौहान, रोहित खत्री, शिरिष मिश्रा, बंटू पांडेय,आशु आचार्य, मनोज ठाकुर, योगेश मिश्रा,आदित्य दीक्षित,भुनेश्वर ध्रुव, कृष्णा निषाद,पी विनय राजू, आदित्य शर्मा, भावेश यदु, वैभव श्रीवास्तव,के साथ अन्य पदाधिकारीव कार्यकर्ता उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in