Jagdalpur: BJP's sit-in protest over chaos in paddy procurement centers
Jagdalpur: BJP's sit-in protest over chaos in paddy procurement centers

जगदलपुर : धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था को लेकर भाजपा का धरना प्रदर्शन

जगदलपुर, 13 जनवरी (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश व्यापी आह्वान पर बस्तर जिले में बुधवार को भाजपा नेताओं ने किसानों की समस्याओं धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था को लेकर धरना प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यालय से धरना प्रदर्शन स्थल तक नारे लगाते हुए ट्रेक्टर से पंहुचे भाजपा नेताओं का आरोप है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों के खेतों का रकबा कम करने की साजिश से लेकर एक महिने देरी से खरीदी शुरू करने तक की लापरवाही के चलते आज किसान परेशान हो रहा है। खरीदी केंद्रों में लगातार बारदानों कीकमी है। समय से नही टोकन मिल रहा है और ना ही टोकन मिलने के बाद भी धान नही बेच पा रहे हैं। धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था सहित किसानों की समस्याओं को लेकर आज भाजपा धरना प्रदर्शन कर रही है। इस प्रदर्शन में पूर्वविधायक संतोष बाफना, प्रदेश महामंत्री किरण देव सहित जिला अध्यक्ष व 50 सेअधिक भाजपा कार्यकर्ता ट्रेक्टर से नारे लगाते हुए धरना स्थल पंहुचे। बस्तर जिलाध्यक्ष रूपसिंग मंड़ावी ने कहा कि आज पूरे प्रदेश के 90 विधानसभा मे धरना प्रदर्शन कर भाजपा किसानों की समस्या को शासन तक पंहुचाने का प्रयास कर रही है, इसके बाद भी यदिव्यवस्था दुरुस्त नही होती है तो भाजपा उग्र आंदोलन से भी पीछे नही हटेगी। हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in