jagdalpur-bjp-councilors-will-go-out-in-search-of-swami-vivekananda39s-statue-and-parks
jagdalpur-bjp-councilors-will-go-out-in-search-of-swami-vivekananda39s-statue-and-parks

जगदलपुर:स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा और पार्कों की तलाश में निकलेंगे भाजपा पार्षद

जगदलपुर,08 अप्रेल(हि.स.)। जिला मुख्यालय के निगम क्षेत्र अंर्तगत महावीर भवन के सामने स्थित पार्क, विवेकानंद स्कूल का पार्क और यहां स्थापित की गई स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा कहां है? यह सवाल जवाहर नगर वार्ड के भाजपा पार्षद धनसिंह नायक ने नगर आयुक्त से किया है। पार्षद श्री नायक ने नगर आयुक्त प्रेम कुमार पटेल को लिखे पत्र में दोनों पार्क और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के बारे में 10 दिवस के भीतर जानकारी चाही है। यदि तय समय पर यह जानकारी उन्हें नहीं दी गई तो वे स्वयं आम लोगों के साथ स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा और पार्को को ढूंढऩे निकल पड़ेंगे। यदि वे स्वयं इसमें असफल होते हैं तो आम लोगों के साथ ही वे एक दिन का धरना भी देंगे। नगर आयुक्त को लिखे पत्र में पार्षद ने अपेक्षा की है कि दोनों पार्क की तलाश करने के साथ ही इस बात की जांच भी करवाएं ताकि सत्य लोगों के सामने आ सके। हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in