jagdalpur---till-now-9-lakh-quintals-of-paddy-has-not-been-lifted-from-the-collection-centers
jagdalpur---till-now-9-lakh-quintals-of-paddy-has-not-been-lifted-from-the-collection-centers

जगदलपुर- संग्रहण केंद्रों से अब तक 9 लाख क्विंटल धान का उठाव नहीं

जगदलपुर, 30 जून (हि.स.)। जिले के धान संग्रहण केंद्र बिरिंगपाल, नियानार और छोटे देवड़ा से लगभग 9 लाख क्विंटल धान का उठाव नहीं हो पाया है। बताया गया कि बस्तर जिले में बीजापुर जिले से 3 लाख 80 क्विंटल धान व दंतेवाड़ा जिलासे 01 लाख 30 क्विंटल धान बस्तर जिले के बिरिंगपाल धान संग्रहण केंद्र में जमा होने की वजह से धान खरीदी केन्द्र में धान के जाम की स्थिति बनी हुई है। राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित जगदलपुर के से मिली जानकारी के मुताबिक बस्तर जिले के संग्रहण केंद्र से 03लाख 45 क्विंटल धान का डीओ जारी कर परिवहन के लिए दिया जा चुका है, बावजूद इसके 08 लाख 94 हजार 406 क्विंटल धान का डीओ जारी किया जाना शेष है। जिसमें बीजापुर जिले से 03 लाख 80 क्विंटल धान व दंतेवाड़ा जिला से 01 लाख 30 क्विंटल धान बस्तर जिले के बिरिंगपाल धान संग्रहण केंद्र में है। जिसका उठाव अभी तक शुरू नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है की विगत वर्ष धान की कुल खरीदी 11 लाख मेट्रिक टन की गई थी, इस वर्ष 14 लाख 26 हजार मेट्रिक टन खरीदा गया है। इसके अलावा धान खरीदी देर से शुरू होने के कारण भी उठाव पूरा नही हो पाया है। जिला विपणन अधिकारी आरबी सिंह ने बताया कि बस्तर जिले के संग्रहण केंद्र में बीजापुर और दंतेवाड़ा के धान भी जमा कराया गया है। इससे धान की मात्रा अधिक होने से उठाव में देरी हो रही है। जल्द से जल्द धान के उठाव के लिए मिलरों को डीओ जारी किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in