इटली के पूर्व फुटबॉलर पिएरिनो प्रति का निधन
इटली के पूर्व फुटबॉलर पिएरिनो प्रति का निधन

इटली के पूर्व फुटबॉलर पिएरिनो प्रति का निधन

मिलान, 23 जून (हि.स.)। इटली के पूर्व फुटबॉलर पिएरिनो प्रति का सोमवार को निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। फुटबॉल क्लब मिलान ने अपने पूर्व खिलाड़ी पिएरिनो के निधन की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी। क्लब ने पिएरिनो के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। क्लब ने ट्वीट कर कहा, “रोकेनोरो के महान खिलाड़ी को अलविदा। आप हम सभी के लिए एक चमकता सितारा थे। आप बहुत याद आओगे। भगवान आपकी आत्म को शांति दे पिएरिनो।” बता दें कि पिएरिनो ने मिलान के साथ 1967-68 में सेरी-ए का खिताब जीता था और साथ ही 1971-72, 1972-73 में में कोपा इटालिया कप भी जीता था। वह इसी क्लब के साथ 1969 में यूरोपियन कप भी जीतने में सफल रहे थे। इटली की राष्ट्रीय टीम के साथ खेलते हुए उन्होंने 1968 में यूरोपियन चैम्पियनशिप जीती थी और 1970 में फीफा विश्व कप के फाइनल में खेले थे हालांकि इटली यह खिताब जीत नहीं पाई थी। पिएरिनो ने सेरी-ए में मिलान के लिए 141 मैचों में 72 गोल किए थे। इटली के लिए खेले गए 14 मैचों में उन्होंने सात गोल किए थे। मिलान के अलावा प्रति इटली के अन्य बड़े क्लब रोमा और फियोरेंटिना के लिए खेल चुके हैं। वह अमेरिका के फुटबाल कल्ब रोचेस्टर लैंसर्स के लिए भी खेल चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in