ईरान ने सैन्य अभ्यास के दौरान हिंद महासागर में क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया ..
ईरान ने सैन्य अभ्यास के दौरान हिंद महासागर में क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया ..

ईरान ने सैन्य अभ्यास के दौरान हिंद महासागर में क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया ..

नई दिल्ली, 18 जून (हि.स.)। ईरान की नौसेना ने गुरुवार को हिंद महासागर के उत्तरी भाग में स्वदेशी क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, नौसेना ने इस दौरान ईरान के रक्षा मंत्रालय द्वारा निर्मित कम दूरी और अधिक दूरी वाली क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया है। कम दूरी और अधिक दूरी की क्षमता वाली विभिन्न प्रकार की कोस्ट टू सी और सीटी सी मिसाइल एक साथ कोस्टल लांचर और नेवल वेसल के डेक से दागी गईं और यह सफलता और सटीकता के साथ अपने लक्ष्य को भेद सकती हैं। उल्लेखनीय है कि इनमें एक प्रकार की क्रूज मिसाइल ऐसी भी है जो 280 किलोमीटर की दूरी तक अपने लक्ष्य को भेद सकती है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in