सियोल के मेयर की मौत, 5 दिन का अंतिम संस्कार
सियोल के मेयर की मौत, 5 दिन का अंतिम संस्कार

सियोल के मेयर की मौत, 5 दिन का अंतिम संस्कार

सुप्रभा सक्सेना नई दिल्ली, 10 जुलाई (हि.स.)। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल शहर की मेयर पार्क वोन सून की याद में 5 दिन का अंतिम संस्कार होगा। मेयर के लापता होने के बाद शुक्रवार को उनका शव बरामद किया गया। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण कोरिया की राजधानी के मेयर 64 वर्ष के थे। गुरूवार आधी रात के बाद उनके आधिकारिक निवास के पास माउंट बुगक से उनका शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मेयर की मौत के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। गुरुवार शाम को पार्क वोन सून की बेटी को सबसे पहले पता लगा कि वो लापता है। शुक्रवार को प्रशासन ने एक नोट के बारे में बताया जो पार्क ने अपने आधिकारिक निवास पर छोड़ा था। इसमें लिखा था कि वो सबसे माफी मांगते हैं। विशेषकर अपने परिवार से सिर्फ दर्द देने के लिए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पार्क की एक सचिव ने कथित यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बुधवार रात उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शहर प्रशासन ने कहा है कि पार्क का अंतिम संस्कार पांच दिनों तक मेयोरस फ्यूनरल में होगा। उल्लेखनीय है कि कोरिया में सामन्य तौर पर 3 दिनों तक अंतिम संस्कार किया जाता है। पार्क के निधन पर जो लोग और कर्मचारी शोक जताना चाहते हैं, उनके लिए सेंट्रस सियोल के सिटी हॉल के सामने एक अल्टार लगाया जाएगा। एडमिनिस्ट्रेटिव अफेयर्स के वाइस मेयर सियो जियोंग हियूप अब अप्रैल 2021 में होने वाले बाइ-इलेक्शन तक एक्टिंग मेयर के तौर पर काम करेंगे। देश के सबसे बड़े शहर में पार्क सबसे अधिक समय तक काम करने वाले मेयर थे। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in