श्रीलंका की कैबिनेट ने पशुओं की हत्या पर लगाई रोक
श्रीलंका की कैबिनेट ने पशुओं की हत्या पर लगाई रोक

श्रीलंका की कैबिनेट ने पशुओं की हत्या पर लगाई रोक

कोलंबो, 30 सितम्बर (हि.स.)। श्रीलंका के कैबिनेट मंत्रियों ने पशुओं के हत्या पर रोक लगाने से संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इस प्रस्ताव में कहा गया है कि श्रीलंका की बहुत हद तक कृषि आधारित अर्थव्यवस्था है इसलिए इसमें पशुओं का लोगों के जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव है। देश में जिस हिसाब से पशुओं की हत्या हो रही है, उससे अब पारंपरिक खेती तथा अन्य कृषि आधारित गतिविधियों के लिए पशु जरूरत के हिसाब से मौजूद नहीं है। पशुओं की हत्या रोकने संबंधित प्रस्ताव इसलिए भी जरूरी है क्योंकि श्रीलंका हर महीने बहुत ज्यादा मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च कर दूध पाउडर आयात करता है। पहले भी कई रिपोर्टों में ऐसा कहा गया कि पशुओं की हत्या स्थानीय डेयरी उद्योग के लिए बहुत बड़ी रुकावट है। इसलिए तत्काल प्रभाव से पशुओं की हत्या पर रोक लगाई गई है। हिन्दुस्थान समाचार/मुरारी कुमार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in