वियतनाम में बाढ़ से 90 लोगों की मौत, 34 लापता
वियतनाम में बाढ़ से 90 लोगों की मौत, 34 लापता

वियतनाम में बाढ़ से 90 लोगों की मौत, 34 लापता

हनोई, 19 अक्टूबर (हि.स.)। वियतनाम के मध्य क्षेत्र में पिछले दो हफ्ते में भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के चलते 90 लोगों की मौत हो गई और 34 लोग लापता हैं। मृतकों में अधिकतर लोग क्वांग त्री, थुआ थिएन हूए और क्वांग नामक स्थान से हैं। सोमवार को स्थानीय समय के अनुसार सुबह 6 बजे तक हा तिन्ह, क्वांग बिन्ह, क्वांग त्री और थुआ थिएन हूए इलाकों के 37500 घरों के 1,21,280 लोगों को इलाके से बाहर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा बाढ़ के कारण करीब 5,31,800 मवेशियों की बाढ़ में बहने से मौत हो चुकी है। बाढ़ और भूस्ख्न सहित प्राकृतिक आपदा के कारण कई हाईवे और स्थानीय सड़कें भी बाधित हुई हैं। प्राकृतिक आपदा की कठोर स्थिति को देखते हुए घे अन और हातिन्ह प्रांतों में स्कूलों काे बंद कर बच्चों को घर में ही रहने के आदेश दिए गए हैं। बुधवार को कुछ केन्द्रीय इलाकों में 600 मिमि बारिश होने की संभावना है। इससे बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in