वियतनाम में प्राकृतिक आपदा और बाढ़ से 55 लोगों की मौत, 7 लापता
वियतनाम में प्राकृतिक आपदा और बाढ़ से 55 लोगों की मौत, 7 लापता

वियतनाम में प्राकृतिक आपदा और बाढ़ से 55 लोगों की मौत, 7 लापता

हनोई, 16 अक्टूबर (हि.स.)। वियतनाम में भारी बारिश के कारण प्राकृतिक आपदा और बाढ़ से पिछले 10 दिनों में 55 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग लापता भी हो गए हैं। देश के नेचुरल डिजास्टर एंड प्रिवेंशन कंट्रोल की सेंट्रेल स्टीयरिंग कमेटी की ओर से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई है। गुरुवार को मरने वालों की संख्या 40 हो गई थी। अधिकतर पीड़ित क्वांग त्री, थुआ थिएन हूए और क्वांग नाम से हैं। मरने वालों में बचाव टीम के 13 सदस्य थे, जो थुआ थिएन हूए के फोंग डिएन जिले में हुए भूस्खलन के कारण पीड़ितों की मदद करने के लिए जा रहे थे। साथ ही 30 से अधिक लोगों की मौत बाढ़ के पानी में बहने के कारण हो गई। बाकी लापता लोगों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही राहत और बचाव कार्या जारी है। उल्लेखनीय है कि 5 से 13 अक्टूबर तक सेंट्रल वियतनाम में भारी बारिश होने के कारण बाढ़ और भूस्ख्लन से कई लोगों की मौत हो गई और बहुत नुकसान हुआ है। खेत खलिहान और लोगों के घर नष्ट हो गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in