वियतनाम में पांच महीनों के बाद शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन

वियतनाम में पांच महीनों के बाद शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन
वियतनाम में पांच महीनों के बाद शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन

हनोई, 19 सितम्बर (हि.स.)। वियतनाम में शनिवार को पांच महीनों के बाद फिर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन शुरू किया गया। दरअसल कोरोना महामारी के कारण उड़ानों के संचालन को रद्द कर दिया गया था। शनिवार सुबह वियतनाम एयरलाइंस का एक विमान 60 यात्रियों को लेकर हनोई के नोई बाई हवाईअड्डे से टोक्यो के लिए रवाना हुआ। इन यात्रियों में अधिकतर छात्र और कामकाजी लोग थे, जो जापान अपनी पढ़ाई पूरी करने और काम पर वापस जा रहे थे। इसके अलावा कई जापानी नागरिक भी सवार थे। वियतनाम से रवाना होने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा से 72 घंटे पहले अपने कोविड-19 (पीसीआर) टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट जमा कराना अनिवार्य है। सितम्बर में वियतनाम एयरलाइंस जापान के लिए 3 और उड़ान शुरू कर सकता है जबकि टोक्यो से हनोई वापस आने के लिए उड़ान के संचालन का प्रबंध बाद में किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वियतनाम में मार्च के अंत में कोरोना के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी गई थी। वियतनाम में कोरोना संक्रमण के 1,068 मामले दर्ज हुए हैं जबकि 35 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in