वियतनाम में जानवरों के आयात पर लगा प्रतिबंध
वियतनाम में जानवरों के आयात पर लगा प्रतिबंध

वियतनाम में जानवरों के आयात पर लगा प्रतिबंध

नई दिल्ली, 25 जुलाई (हि.स.)। वियतनाम ने जानवरों से मानव में बीमारी होने के खतरे के चलते जानवरों के आयात और उसके बाजारों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुक के आदेश में कहा गया है कि अंडों सहित जीवित या मृत जानवरों से संबंधित आयात पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। दरअसल वियतनाम जानवरों और विलुप्त प्रजाति के जानवरों से बनने वाले वन्यजीव उत्पादों के लिए मशहूर है। जहां पर पारंपरिक चिकित्सा और दवाओं के साथ-साथ विदेशी व्यंजनों में इनका उपयोग किया जाता है। यह कदम वन्य जीव व्यापार से बढ़ते खतरे के बीच लिया गया है। जिसके बारे में माना जा रहा है कि यह जानवरों से मनुष्यों में हो रहा है। उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी की फैलने की शुरुआत चीन के वुहान शहर के सी-फूड मार्केट से हुई थी और इसके बाद चीन की राजधानी बीजिंग का होलसेल बाजार इसका केन्द्र बना। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in