विदेशों में फंसे ऑस्ट्रेलियाई नागरिक रहेंगे ऑस्ट्रेलिया की प्राथमिकता : स्कॉट मॉरिसन
विदेशों में फंसे ऑस्ट्रेलियाई नागरिक रहेंगे ऑस्ट्रेलिया की प्राथमिकता : स्कॉट मॉरिसन

विदेशों में फंसे ऑस्ट्रेलियाई नागरिक रहेंगे ऑस्ट्रेलिया की प्राथमिकता : स्कॉट मॉरिसन

कैनबेरा, 16 दिसम्बर (हि.स.)। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने बुधवार को कहा है कि विदेशों में फंसे ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को वापस लाना हमेशा उनकी प्रथमिकता रहेगी। दरअसल, विदेशों में फंसे हुए 38000 ऑस्ट्रलियाई नागरिकों ने स्वदेश लौटने के लिए पंजीकरण कराया है। इन लोगों को संदेश देते हुए मॉरिसन ने इन्हें वापस लाने के अपने संकल्प को दोहराया है। उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि ये लोग घर वापस आना चाहते हैं और यह उनका हक भी है और उन्हें अपने घर लौटने के सभी अधिकार हैं। उन्होंने कहा कि आप ऑस्ट्रेलिया के नागरिक हैं और घर वापस आने के इच्छुक लोगों में आप लोग मेरी प्रथमिकता हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने सितम्बर में कहा था कि सरकार इस बात पर काम रही है कि विदेशों में फंसे हुए ऑस्ट्रेलिया के नागरिक क्रिसमस से पहले अपने घर लौट आएं। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in