रूस 1 अगस्त से तीन देशों के लिए उड़ान शुरू करेगा
रूस 1 अगस्त से तीन देशों के लिए उड़ान शुरू करेगा

रूस 1 अगस्त से तीन देशों के लिए उड़ान शुरू करेगा

नई दिल्ली, 24 जुलाई (हि.स.)। रूस 1 अगस्त से तीन देशों के लिए फ्लाइट्स का संचालन शुरू करेगा। सरकार ने शुक्रवार को यह घोषणा की है। डिप्टी प्राइम मिनिस्टर तात्याना गोलीकोवा ने कहा कि ब्रिटेन, तुर्की और तंजानिया के साथ फ्लाइट्स का संचालन किया जाएगा। साथ ही इस सूची को विस्तृत करने पर काम किया जा रहा है। फ्लाइट्स का संचालन मॉस्को के एयरपोर्ट, सेंट पीटर्सबर्ग और रोस्टोव ओन डोन से किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि रूस में कोरोना महामारी के कारण मार्च के अंत में सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन रोक दिया गया था और सीमाएं भी बंद कर दी गई थी। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in