बाइडेन और कमला हैरिस ने गुरुनानक जयंती की बधाइयां दीं
बाइडेन और कमला हैरिस ने गुरुनानक जयंती की बधाइयां दीं

बाइडेन और कमला हैरिस ने गुरुनानक जयंती की बधाइयां दीं

वॉशिंगटन, 01 दिसम्बर (हि.स.)। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने गुरुनानक पर्व की बधाइयां दी हैं। बाइडेन और कमला ने संयुक्त बयान में कहा है कि अमेरिका और पूरे देश के सिख समुदाय के लोगों को वह गुरुनानक देव की जयंती पर शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने अमेरिका में रह रहे सिख समुदाय के लोगों को कोरोना महामारी के दौरान गुरुद्वारे में कम्यूनिटी किचन चलाने के लिए भी धन्यवाद दिया। इसके अलावा नस्लीय, लैंगिक समानता और धार्मिक बहुलवाद में सहयोग करने के लिए सिख समुदाय की सराहना की। गुरुनानक का दया और एकता का संदेश देश और उसके लोगों की भलाई करने में मदद करेगा। उल्लेखनीय है कि बाइडेन और हैरिस ने इससे पहले दीपावली और नवरात्र पर भी शुभकामनाएं दी थी। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in