फ्रांस के बाद अब ऑस्ट्रिया में आतंकी हमला, 3 लोगों की मौत
फ्रांस के बाद अब ऑस्ट्रिया में आतंकी हमला, 3 लोगों की मौत

फ्रांस के बाद अब ऑस्ट्रिया में आतंकी हमला, 3 लोगों की मौत

विएना, 03 नवम्बर (हि.स.)। ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में 6 विभिन्न स्थानों पर हुए आतंकवादी हमले में 3 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 2 पुरुष और एक महिला है। इसके साथ ही 15 लोग घायल भी हुए हैं। सोमवार को किए गए हमले में शामिल हमलावर के घर में घुसने के लिए पुलिस ने विस्फोटक पदार्थों का प्रयोग किया। इस हमले के बाद विएना में हाई अलर्ट की घोषणा कर दी गई है। पुलिस हमले की जांच कर रही है और अन्य संदिग्धों का पता लगा रही है। विएना पुलिस की ओर से कहा गया है कि इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है जिसमें 2 पुरुष और एक महिला हैं। साथ ही 15 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों में एक पुलिस अधिकारी भा है, जिसका इलाज किया जा रहा है। इस हमले में मरने वाले 3 लोगों के अलावा पुलिस ने एक बंदूकधारी को भी मार गिराया है। मंगलवार सुबह आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आंतरिक मंत्री कार्ल नेहामर ने बताया कि हमले के समय बंदूकधारी ने फेक एक्सप्लोसिव बेल्ट पहनी हुई थी। उन्होंने बताया कि यह हमला हमारे लोकतांत्रिक समाज को कमजोर और विभाजित करने का असफल प्रयास है। हम किसी भी रूप में इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in