पोलैंड में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के कारण फिर से लगाए गए प्रतिबंध
पोलैंड में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के कारण फिर से लगाए गए प्रतिबंध

पोलैंड में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के कारण फिर से लगाए गए प्रतिबंध

नई दिल्ली, 08 अगस्त (हि.स.)। पोलैंड में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी होने के कारण पोलैंड के कुछ भागों में फिर से प्रतिबंध लगाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार को 809 नए संक्रमण के मामले दर्ज हुए जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 50,324 हो गई है। मंत्रालय की ओर से सहा गया है कि महामारी को नियंत्रित करने के लिए हॉस्पॉट में फिर से प्रतिबंधों को लागू किया गया है। शनिवार से शुरू हुए यह प्रतिबंध 19 क्षेत्रों में लगाए गए हैं। सभी दक्षिण और दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में हैं। संक्रमण के स्तर को देखते हुए इन क्षेत्रों को येलो और रेड जोन में बांटा गया है। येलो जोन में 2 हफ्तों की अवधि में प्रति 10000 निवासियों पर 6 से 10 के बीच मामले बढ़े। साथ ही शादियों में 100 लोगों को शामिल होने की अनुमति है। खेल और संस्कृति संबंधी समारोह और थिएटर और सिनेमा में क्षमता से 25 प्रतिशत लोगों के शामिल होने की अनुमति है। जबकि रेड इलाकों में और भी सख्ती है। जहां प्रति 10000 लोगों पर 10 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यहां पर शादियों में केवल 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति है। जबिक जिम और थिएटर बंद कर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि सरकार ने सभी सार्वजनिक स्थानों और घर से बाहर निकलनें पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in