न्यूजीलैंड के नए मंत्रिमंडल ने आधिकारिक रूप से शपथ ली
न्यूजीलैंड के नए मंत्रिमंडल ने आधिकारिक रूप से शपथ ली

न्यूजीलैंड के नए मंत्रिमंडल ने आधिकारिक रूप से शपथ ली

वेलिंगटन, 06 नवम्बर (हि.स.)। न्यूजीलैंड में नए मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को आधिकारिक रूप से शपथ ग्रहण कर ली। प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डन ने इस अवसर पर इस बात पर जोर दिया कि यह देश के इतिहास में चुनौतीपूर्ण समय है और हमें इससे उबरने के लिए काम करना होगा। उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के साथ पहली बैठक के दौरान कहा कि सेवा करने का मौका बहुत सारी जिम्मेदारियों के साथ आता है। हमें अगले तीन सालों तक पांच मिलियन लोगों का नेतृत्व करने के लिए काम को पूरी निष्ठा के साथ करना होगा। न्यूजीलैंड की संसद 25 नवम्बर से फिर से खुल जाएगी। चुनाव आयोग की ओर से जारी हुए अंतिम नतीजों के अनुसार आर्डन की पार्टी को वोटों का 50 प्रतिशत हासिल हुआ है, जिससे उनके नेतृत्व वाली लेबर पार्टी सत्ता में आई है। हालांकि आर्डन ने ग्रीन पार्टी के साथ गठबंधन करना चुना है। उन्होंने मंत्रिमंडल के बाहर ग्रीन पार्टी के 2 मंत्रियों को पद देने का निर्णय लिया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in