थाइलैंड में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में 29 लोगों की मौत
थाइलैंड में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में 29 लोगों की मौत

थाइलैंड में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में 29 लोगों की मौत

बैंकॉक, 08 दिसम्बर (हि.स.)। थाइलैंड में भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन आदि घटनाओं में 29 लोगों की मौत हो गई है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मंगलवार को यह जानकारी दी गई है। प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 29 लोगों में से 21 लोग नखोन सी थम्मारत से हैं जिनकी तेज बारिश के कारण आई बाढ़ में डूबने के कारण मौत हो गई। 25 नवम्बर से 8 दिसम्बर तक बारिश के कारण आई बाढ़ और तेज तूफान से 11 दक्षिणी प्रांतों के 101 जिलों में 4,130 गांवों में 555,194 लोग प्रभावित हुए हैं। प्रभावित जिलों में सूरत थानी, फट्टालुंग, सोंगख्ला, चंपहोन, क्राबी, त्रांग, सातुन, याला, पट्टानी, नराठीवत, नखोन सी थम्मारत शामिल हैं। प्रशासन इन पीड़ितों की मदद करने के लिए खाने, पीने की व्यवस्था और उनके रहने के लिए व्यवस्था की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना/रामानुज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in