तालिबान ने 2 सप्ताह के अंदर देशभर में 575 घातक हमले किए
तालिबान ने 2 सप्ताह के अंदर देशभर में 575 घातक हमले किए

तालिबान ने 2 सप्ताह के अंदर देशभर में 575 घातक हमले किए

काबुल, 15 अक्टूबर, (हि.स.) । अफगानिस्तान में 2 सप्ताह के अंदर तालिबान ने 575 घातक हमले किए हैं। इन हमलों में कई आम नागरिकों की भी मौत हो गई है। यह जानकारी देश के आंतरिक मामले के प्रवक्ता तारिक आरियन ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि तालिबान द्वारा अफगानी लोगों के और सुरक्षा बलों के खिलाफ 92 सुरंग धमाके और 6 आत्मघाती हमले हुए। इन हमलों में 86 आम नागरिकों की मौत हो गई और 165 अन्य घायल हो गए। उन्होंने सुरक्षाबलों की मौतों पर कोई टिप्पणी नहीं की। इन 575 तालिबानी हमलों में अकेले 72 हेलमंड प्रांत में हुए। यह आंकड़ा तब जारी किया गया जब अफगान बल और तालिबान के बीच कई जगह संघर्ष जारी है। स्थानीय अफसरों के मुताबिक कम से कम 40,000 लोग विस्थापित हो गए हैं, जो करीब 6000 परिवार हैं। हालांकि आंतरिक मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों पर तालिबान ने कोई टिप्पणी नहीं की है। हिन्दुस्थान समाचार/मुरारी कुमार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in