जापान में भारी बारिश के कारण बाढ़ आने से 37 लोगों की मौत
जापान में भारी बारिश के कारण बाढ़ आने से 37 लोगों की मौत

जापान में भारी बारिश के कारण बाढ़ आने से 37 लोगों की मौत

नई दिल्ली, 06 जुलाई (हि.स.)। जापान में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही क्यूशू द्वीप में 13 अन्य लोग लापता हो गए हैं। यह जानकारी सोमवार को मिली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुमामोटो और कागोशिमा प्रिफेक्चर सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। हजारों लोगों को इलाका खाली करने के लिए कहा गया है। शनिवार को अधिक बारिश होने के कारण हुए भूस्खलन और नदी के अधिक बहाव होने से 40,000 से अधिक राहतकर्मी बचाव कार्य में जुटे हैं। साथ ही अगले दो दिनों में और अधिक वर्षा होने के संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक मानसून के मौसम में दक्षिणी जापान में बारिश होना आम बात है लेकिन पिछले 2 दिनों में क्यूशू द्वीप में सामान्य से अधिक वर्षा हुई। उल्लेखनीय है कि जापान के मौसम विभाग ने कहा है कि इससे पहले इस क्षेत्र में इस तरह की बारिश नहीं हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in