अफगानिस्तान : जवाबी हवाई हमले में 6 पाकिस्तानी समेत 12 तालिबानी विद्रोही मारे गए
अफगानिस्तान : जवाबी हवाई हमले में 6 पाकिस्तानी समेत 12 तालिबानी विद्रोही मारे गए

अफगानिस्तान : जवाबी हवाई हमले में 6 पाकिस्तानी समेत 12 तालिबानी विद्रोही मारे गए

काबुल, 23 अक्टूबर (हि.स.)। अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत नानगरहर में जवाबी हवाई हमले में छह पाकिस्तानी नागरिक समेत 12 तालिबानी विद्रोही मारे गए हैं। इसके अलावा सात लोग घायल भी हुए हैं। प्रांतीय गवर्नर के कार्यालय से शुक्रवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी गयी है। बयान में कहा गया है कि गुरुवार की रात खोज्ञानी जिले के डांडो क्षेत्र में जवाबी हवाई हमले में 12 तालिबानी विद्रोही मारे गए जिसमें छह पाकिस्तानी थे। सात अन्य लोग घायल हुए हैं। सुरक्षाबलों ने सात राइफल जब्त किए हैं। इस जवाबी कार्रवाई में कोई भी नागरिक या पुलिसकर्मी हताहत नहीं हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/ मुरारी कुमार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in