xi-jinping-gave-important-instructions-for-flood-prevention-and-disaster-relief-work
xi-jinping-gave-important-instructions-for-flood-prevention-and-disaster-relief-work

शी चिनफिंग ने बाढ़ की रोकथाम और आपदा राहत कार्य के लिए अहम निर्देश दिए

बीजिंग, 21 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बाढ़ की रोकथाम और आपदा राहत कार्यों पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में, हेनान और अन्य स्थानों में भारी वर्षा जारी है, जिसकी वजह से चंगचो और अन्य शहरों में गंभीर जलभराव हुआ है। कुछ नदियों का पानी चेतावनी के जल स्तर को पार कर चुके हैं, कुछ जलाशयों के बांध टूट गए हैं, कुछ रेल सेवा निलंबित करनी पड़ी है, और उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिससे भारी जनहानि हुई है और संपत्ति को भी नुकसान हुआ है। बाढ़ नियंत्रण की स्थिति बेहद गंभीर है। शी चिनफिंग ने जोर देते हुए कहा कि बाढ़ की रोकथाम महत्वपूर्ण अवधि अब प्रवेश कर चुकी है। सभी अधिकारियों को लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा को पहली प्राथमिकता दी जानी चाहिए और आपदा राहत, आपदा के पीड़ित लोगों को ठीक से व्यवस्थित करना, हताहतों और संपत्ति के नुकसान को कम करना चाहिए। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी और सशस्त्र पुलिस बल को आपातकालीन बचाव और आपदा राहत कार्य करने में स्थानीय सरकारों की सक्रिय रूप से सहायता करनी चाहिए। राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय, आपातकालीनप्रबंधन मंत्रालय, जल संसाधन मंत्रालय और परिवहन मंत्रालय को समग्र समन्वय को मजबूत करना चाहिए, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा को मजबूत करना चाहिए। वर्षा, आंधी-तूफान, पहाड़ की धाराएं, भूस्खलन आदि की पूर्व चेतावनी और पूर्वानुमान के स्तर में सुधार करना चाहिए। गौरतलब है कि हाल के दिनों में चीन के चंगचो शहर में भारी बारिश हो रही है, जिससे बाढ़ उत्पन्न हुई है। अब तक चंगचो शहर में बाढ़ से 12 लोगों की मौत हुई है, और खतरे से बचने के लिए लगभग 1 लाख लोगों को स्थानांतरित किया गया है। ( साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग ) --आईएएनएस एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in