visitor-logs-debut-in-white-house-after-obama-administration
visitor-logs-debut-in-white-house-after-obama-administration

ओबामा प्रशासन के बाद व्हाइट हाउस में पहली बार विजिटर लॉग्स की शुरुआत

वाशिंगटन, 8 मई (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन के बाद पहली बार विजिटर (आगंतुक) लॉग्स की शुरुआत की है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। द हिल न्यूज वेबसाइट ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस के हवाले से बताया कि जो बाइडेन प्रशासन के पहले 12 दिनों से 400 विजिट्स (यात्राएं) हुई हैं। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के तहत विजिटर लॉग्स को बंद कर दिया गया था। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, ये लॉग्स जनता को नियोजित भेंट, पर्यटन और आधिकारिक व्यवसाय के लिए व्हाइट हाउस परिसर में प्रवेश करने और बाहर निकलने वाले आगंतुकों पर एक नजर डालते हैं, जो राष्ट्रपति बाइडेन की उस प्रतिबद्धता को बहाल करता है, जिसमें ईमानदारी, पारदर्शिता और विश्वास शामिल है। इस सूची में व्हाइट हाउस में शारीरिक रूप (फिजिकली) से हुई बैठकें शामिल हैं, लेकिन कोविड-19 महामारी के मद्देनजर हुई वर्चुअल यात्राओं को छोड़ दिया गया। व्हाइट हाउस ने कहा कि जैसे ही महामारी खत्म होने लगेगी, व्हाइट हाउस में अधिक आगंतुकों को अनुमति दी जाएगी। व्हाइट हाउस ने कहा है कि जिस तरह से टीकाकरण बढ़ रहा है और महामारी से जारी लड़ाई में प्रगति जारी रहती है तो वह व्हाइट हाउस परिसर में कई और आगंतुकों का स्वागत करने और पीपुल्स हाउस में वापसी सुनिश्चित करने के लिए तत्पर हैं। उम्मीद है कि बाइडेन प्रशासन मासिक आधार पर लॉग्स जारी करेगा। --आईएएनएस एकेके/एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in