ऑस्ट्रेलिया में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के कारण विक्टोरिया राज्य में फिर से हुआ लॉकडाउन

ऑस्ट्रेलिया में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के कारण विक्टोरिया राज्य में फिर से हुआ लॉकडाउन
ऑस्ट्रेलिया में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के कारण विक्टोरिया राज्य में फिर से हुआ लॉकडाउन

नई दिल्ली, 05 जुलाई (हि.स.)। ऑस्ट्रेलिया में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी के कारण प्रशासन ने मेलबर्न (विक्टोरिया) राज्य में फिर से लॉकडाउन कर दिया गया है। इस लॉकडाउन के चलते अगले 6 हफ्तों तक क्षेत्र में प्रतिबंध रहेंगे। विक्टोरिया राज्य में अस्पताल में काम करने वाले लोगों सहित पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 165 नए मामले दर्ज किए गए हैं। विक्टोरिया के साथ-साथ क्वीन्सलैंड, दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलिया की कैपिटल टेरिट्री भी अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा है कि विक्टोरिया में रोज लगभग 25000 लोगों के टेस्ट किए जा रहे हैं विशेषकर मेलबर्न में। साथ ही उन्होंने लोगों से बेपरवाह नहीं होने का आग्रह भी किया। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन शुक्रवार कोएक बैठक करेंगे जिसमें विक्टोरिया राज्य में तेजी से बढ़ते मामलों और इससे अन्य राज्यों को होने वाले खतरे को लेकर चर्चा होगी। मॉरिसन ने कहा कि हम लोगों को बेपरवाह नहीं होना है। हमे शारीरिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) के नियमों का पालन जारी रखना चाहिए। उन राज्यों और क्षेत्रों में भी इन नियमों का पालन होना चाहिए जहां पर अभी तक संक्रमण का एक भा मामला सामने नहीं आया है। इन स्थानों पर अगर कोई मामला सामने आता भी है, तो हमारे पास केवल एक ही रक्षा का साधन है और वो है शारीरिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) के नियमों का पालन करना। साथ ही यह जरूरी भा है क्योकि जैसा हमने विक्टोरिया में देखा, वैसा हम किसी अन्य राज्य में दोबारा होता नहीं देखना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया में धीरे-धीरे कोरोना के कारण लगाए गए प्रतिबंधों को हटाया जा रहा था लेकिन विक्टोरिया में अचानक तेजी से मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है जिसके बाद यहां पर दोबारा से लॉकडाउन कर दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in