वंदे भारत मिशन के तहत कुवैत से 175 और यूएई से 152 भारतीय स्वदेश पहुंचे
वंदे भारत मिशन के तहत कुवैत से 175 और यूएई से 152 भारतीय स्वदेश पहुंचे

वंदे भारत मिशन के तहत कुवैत से 175 और यूएई से 152 भारतीय स्वदेश पहुंचे

सुप्रभा सक्सेना नई दिल्ली, 13 जुलाई (हि.स.)। वंदे भारत मिशन के तहत रविवार को कुवैत से 175 और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से 152 भारतीय वापस भारत पहुंचे। कुवैत से गो एयर की फ्लाइट G8 7320 रविवार देर रात को चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 175 लोगों को लेकर भारत आई। इनमें से अधिकांश पंजाब या हरियाणा के रहने वाले हैं। केन्द्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार भारत पहुंचने पर भी इनकी प्रारंभिक जांच की गई और इन्हें अपने जिला केन्द्रों तक भेज दिया गया है। जहां ये प्रशासन की देखरेख में किसी एकांतवास केन्द्र में तय समय बिताकर ही अपने घर जा सकेंगे। दूसरी ओर यूएई के शारजाह से 152 भारतीय इंदौर हवाई अड्डे पहुंचे। इंदौर के नोडल अधिकारी ने बताया कि अमित मालाकार ने बताया कि जो भी यात्री बिना लक्षण वाले होंगे (एसिंपटोमैटिक) उन्हें सरकार के मानदंडों के अनुसार एकांतवास में भेज दिया गया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को घोषणा की थी कि वंदे भारत मिशन के तहत अब तक 5 लाख 80 हजार भारतीय विभिन्न देशों से लौटे हैं। वंदे भारत मिशन के तहत लॉकडाउन के कारण विदेशों में फंसे भारतीयों की भारत लाया जा रहा है। इसके पहले चरण की शुरुआत 7 मई को हुई थी। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in