संयुक्त राष्ट्र ने असम की बाढ़ से निपटने के लिए मदद की पेशकश की ppp
नई दिल्ली, 21 जुलाई (हि.स.)। यूएन सेक्रेट्री जनरल के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा है कि यूएन (संयुक्त राष्ट्र) असम में आई बाढ़ से निपटने के लिए भारत की मदद करने के लिए तैयार है। स्टीफन दुजारिक ने कहा कि भारत के असम और पड़ोसी नेपाल में मॉनसून की भारी बारिश और बाढ़ के कारण लगभग 4 मिलियन लोग विस्थापित हो गए हैं और मरने वालों की संख्या 189 हो गई है। अगर जरूरत होगी तो संयुक्त राष्ट्र भारत सरकार की मदद के लिए तैयार है। असम में बाढ़ की स्थिति बहुत ही गंभीर है और ब्रह्मपुत्र सहित कई नदियां खतरे के निशान के ऊप बह रही है। राज्य के कछार जिले से होकर बहने वाली बराक नदी भी हाल ही के दिनों में खतरनाक रूप धारण कर चुकी है। असम डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बाढ़ की स्थिति पर आई रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ ने 24 जिलों को प्रभावित किया है और 109,600.53 हेक्टेयर की फसल को नष्ट कर दिया है। साथ ही राज्य में 24 लाख से अधिक लोगों को प्रभावित किया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि लगातार बढ़ते पानी के स्तर ने 2, 2,254 गांवों को प्रभावित किया है। उल्लेखनीय है कि असम सरकार ने बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए 276 रिलीफ कैंप बनाए हैं और सभी जिलों में 192 रिलीफ डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर्स भी बनाएं हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना-hindusthansamachar.in