thousand-year-old-ancient-capital-filled-with-new-vitality-of-games
thousand-year-old-ancient-capital-filled-with-new-vitality-of-games

हजार वर्ष पुरानी प्राचीन राजधानी खेलों की नई जीवन शक्ति से ओतप्रोत

बीजिंग, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिमोत्तर चीन के शैनशी प्रांत की राजधानी शीआन का पुराना नाम छांगआन था, यह हजार साल इतिहास वाली पुरानी राजधानी था, जिसे इटली के रोम, ग्रीस के एथेंस और मिस्र के काहिरा को मिलाकर विश्व की चार प्राचीन राजधानियां कहा जाता है। शीआन चीन के इतिहास में पश्चिम चओ राजवंश, छिन, हान, श्वेइ और थांग आदि 13 राजवंशों की राजधानी थी, राजधानी बनने का इतिहास 1,100 से अधिक साल और शहर बनने का इतिहास 3,100 वर्ष से अधिक पुराना है। इसके साथ ही, शीआन प्राचीन चीन की छह राजधानियों में सर्वप्रथम है। यह चीनी इतिहास में सबसे लम्बे समय तक सबसे ज्यादा राजवंशों के साथ सबसे प्रभावशाली राजधानियों में से एक है। इसका एक समृद्ध और रंगीन इतिहास और संस्कृति है। साल 1981 में शीआन को संयुक्त राष्ट्र यूनेस्को ने दुनिया का मशहूर ऐतिहासिक शहर निश्चित किया। शीआन चीनी सभ्यता और चीनी राष्ट्र के महत्वपूर्ण उद्गम स्थलों में से एक है, यहां प्राचीन रेशम मार्ग की शुरूआती जगह भी है। छिन राजवंश में अफांग महल, टेराकोटा वारियर्स, हान राजवंश में वेइयांग महल और छांग-ल महल, श्वेइ राजवंश में ताशिंग नगर, थांग राजवंश में तामिंग महल और शिंगछिंग महल इत्यादि, तमाम प्राचीन सांस्कृतिक अवशेष देसी-विदेशी आगंतुकों को आकर्षित करते हैं। थांग राजवंश में महाचार्य ह्वेत्सांग ने भारत की यात्रा की, उन्होंने तत्कालीन भारतीय बौद्ध धर्म के केंद्र नालंदा में बौद्ध सूत्र सीखे। अपनी जिंदगी के करीब दो दशकों में वे ढाई हजार किलोमीटर की यात्रा कर भारत से छह सौ से अधिक बौद्ध ग्रंथ लाए और छांगआन में महा छीएन मंदिर में अनुवाद का काम किया। उन्होंने चीन-भारत सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए उत्कृष्ट योगदान दिया। 15 से 27 सितंबर तक, चीन में 14वां खेल समारोह शीआन में आयोजित होगा, जो पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक खेल के आयोजन के पूर्व, महामारी की रोकथाम और नियंत्रण की सामान्य स्थिति में चीन में आयोजित सबसे बड़े पैमाने वाला व्यापक खेल समारोह होगा, और साथ ही देश में सर्वोच्च स्तरीय खेल प्रतियोगिता भी है। इस मौके पर प्राचीन शहर शीआन पर विश्व की नजर पड़ेगी। लोगों का स्वास्थ्य राष्ट्र और देश की समृद्धि का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। साल 2017 में राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 19वीं कांग्रेस की रिपोर्ट में स्वस्थ चीन वाली विकास रणनीति पेश की। इसके बाद चीन में नागरिक खेलों का जोरदार विकास हो रहा है। वर्तमान चीन में नागरिक खेल, प्रतिस्पर्धी खेल और खेल उद्योग का समन्वित विकास किया जा रहा है। इधर के सालों में स्वस्थ चीन रणनीति के कार्यान्वयन के चलते, देश के विभिन्न स्थलों में नागरिक खेल रंगारंग रूप से विकसित हो रहे हैं। प्राचीन शीआन शहर में छांग-ल उद्यान, वनचिंग पार्क, रिंग सिटी पार्क, शिंगछिंग उद्यान आदि स्थल, समृद्ध वनस्पति, छायादार पेड़, और झीलें उपलब्ध हैं, वहां का वातावरण बहुत साफ और स्वच्छ है, जो शीआन वासियों के आराम करने और व्यायाम करने के लिए अच्छी जगह बन चुके हैं। चाहे सुबह हो या शाम, पार्कों में या सामाजिक समुदायों में लोग घूमते हैं, दौड़ते हैं, बैडमिंटन, टेबल टेनिस व बास्केटबॉल आदि खेल खेलते हैं, ताई ची करते हैं और स्क्वायर डांस नाचते हैं। शीआन वासी आरामदायक वातावरण में हरे रंग में व्यायाम और जंगल में सांस लेने के स्वस्थ व्यायाम आनंद का आनंद लेते हैं। मौजूदा 14वें खेल समारोह की थीम है पूरे देश के लोग करते हैं स्पोर्ट्स, एक साथ बढ़ते हैं आगे की ओर। वर्तमान चीन में स्वास्थ्य और स्पोर्ट्स के लिए सार्वजनिक बुनियादी संरचनाएं दिन-ब-दिन संपूर्ण हो रही हैं, इसके चलते पूरे देश में राष्ट्रीय फिटनेस का बहुत विकास हो रहा है। नागरिकों की गुणवत्ता की उन्नति की जाए, राष्ट्रीय फिटनेस की लोकप्रियता बनाई जाए वाली अवधारणा लोगों के दिल में बस चुकी है। शीआन खेल समारोह के आनंदमय वातावरण में डूब रहा है। स्वस्थ चीन की अवधारणा के तले एक हजार वर्ष पुरानी इस प्राचीन राजधानी में खेलों से ज्यादा नई जीवन शक्ति डाली जाएगी। ( थांग युआनक्वेइ - चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग ) --आईएएनएस एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in