temporary-ban-on-corona-vaccination-process-in-sri-lanka
temporary-ban-on-corona-vaccination-process-in-sri-lanka

श्रीलंका में कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पर अस्थायी रोक

कोलंबो, 02 अप्रैल (हि.स.)। भारत से वैक्सीन की खेप पहुंचने में देरी होने के कारण श्रीलंका में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। प्राइमरी हेल्थ केयर एंड कोविड-19 प्रिवेंशन मिनिस्टर डॉ. सुदर्शनी फर्नांडोपुले ने बताया कि वैक्सीन की कमी होने के कारण बुधवार को वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया गया है। दरअसल जनवरी के अंत में भारत ने श्रीलंका को कोविशील्ड वैक्सीन की पांच लाख खुराक उपहार के तौर पर दी थी, जिसके बाद देश में वैक्सीनेशन प्रक्रिया शुरू की गई। इसके बाद श्रीलंका ने और वैक्सीन मंगाने का आर्डर दिया, जिसके बाद भारत की ओर से वैक्सीन की आपूर्ति भी की गई। देश में अब तक 9,13,219 लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि ऑक्सफोर्ड एवं एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित कोविशील्ड वैक्सीन का निर्माण पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कर रहा है। भारत पहले ही इस कंपनी में बनाए गए कोरोना वैक्सीन के छह करोड़ से ज्यादा डोज दुनियाभर के 50 से अधिक देशों को निर्यात कर चुका है। अब देश में बढ़ती मांग और कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को तेज करने के लिए सरकार ने विदेशों को वैक्सीन का निर्यात अस्थायी तौर पर निलंबित किया हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in