अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में पाकिस्तानी नागरिकों सहित 25 तालिबानी मारे गए
अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में पाकिस्तानी नागरिकों सहित 25 तालिबानी मारे गए

अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में पाकिस्तानी नागरिकों सहित 25 तालिबानी मारे गए

नई दिल्ली, 21 जुलाई (हि.स.)। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के तख्ते पोल नगर में सोमवार देर रात नाटो रेस्क्यू सपोर्ट के हवाई हमले में पाकिस्तानी नागरिकों सहित 25 से अधिक तालिबानी विद्रोही मारे गए हैं। यह जानकारी मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। रिपोर्ट के अनुसार कंधार पुलिस कमांड के प्रवक्ता जमाल बराकजाई ने बताया कि तालिबान के जो सदस्य मारे गए हैं, वो जिले के थोरो इलाके में सुरक्षाबलों के आउटपोस्ट पर हमला करने की योजना बना रहे थे। इस हमले के बाद कई शव बरामद हुए और दस्तावेजों से पता लगा कि इनमें से कई पाकिस्तानी नागरिक थे। कंधार के पुलिस चीफ जनरल तादीन खान अचहकजई ने ट्वीट कर कुछ फोटो और दस्तावेज साझा किए हैं जो अफगान तालिबान के साथ मारे गए पाकिस्तानी नागरिकों के हैं। कंधार पुलिस के अनुसार अर्घिस्तान जिले में सुरक्षा बलों ने काउंटर अटैक किया जिसमें 5 अन्य तालिबानी मारे गए हैं और 2 घायल हुए हैं। साथ ही मारूफ जिले के ताग्रे इलाके में भी 7 तालिबानी मारे गए हैं और 4 घायल हुए हैं। उल्लेखनीय है कि तालिबान की ओर से किसी भी घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। साथ ही नाटो ने भी हवाई हमले पर कुछ नहीं कहा है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना/जितेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in