sri-lanka-released-54-indian-fishermen
sri-lanka-released-54-indian-fishermen

श्रीलंका ने 54 भारतीय मछुआरों को किया रिहा

कोलंबो, 27 मार्च (हि.स.)। श्रीलंका की नौसेना ने गिरफ्तार किए गए 54 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है। इन लोगों को श्रीलंकाई जलक्षेत्र में घुसने के आरोप में इसी सप्ताह पकड़ा गया था। भारत के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 40 मछुआरों को शुक्रवार को रिहा किया गया था, जबकि बाकी 14 को शनिवार सुबह रिहा कर दिया गया है। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने कहा कि वह इन मछुआरों को आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रहा है। श्रीलंकाई नौसेना ने 24 मार्च को 54 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था। उनकी पांच नौकाएं भी जब्त कर ली थीं। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in