silk-road-chang39an-economic-trade-and-cultural-promotion-meeting-held
silk-road-chang39an-economic-trade-and-cultural-promotion-meeting-held

रेश्म मार्ग-छांगआन आर्थिक, व्यापारिक व सांस्कृतिक प्रसार-प्रचार बैठक आयोजित

बीजिंग, 15 मई (आईएएनएस)। गर्मियों की शुरुआत में चीन स्थित 50 से अधिक देशों के सौ से अधिक राजदूतों व अधिकारियों ने चीन के पुरातन शहर शीआन में इकट्ठे होकर वर्ष 2021 वैश्विक राजदूतों की शीआन आर्थिक, व्यापारिक व सांस्कृतिक यात्रा शुरू की। 12 मई को रेश्म मार्ग-छांगआन आर्थिक, व्यापारिक व सांस्कृतिक प्रसार-प्रचार बैठक शीआन में आयोजित की गई। शेनशी प्रांत की स्थानीय सरकार ने इस बैठक का आयोजन किया और शीआन शहर की स्थानीय सरकार और शेनशी प्रांत के जन वैदेशिक मैत्री संघ ने इस के आयोजन के लिए सहायता दी। बैठक में शेनशी प्रांतीय सरकार के उप राज्यपाल फांग क्वांगह्वा ने आयोजक की ओर से भाषण दिया। उन्होंने कहा कि शेनशी प्रांत का इतिहास बहुत लंबा है, जो चीनी राष्ट्र की सभ्यता के महत्वपूर्ण जन्मस्थलों में से एक है। वर्तमान में शेनशी में जमीन आसमान का बदलाव हो रहा है। इस बैठक का आयोजन न सिर्फ बाहर के सामने शेनशी प्रांत को दिखाने का एक मौका है, बल्कि विदेशों के साथ कारगर आदान-प्रदान को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मौका भी है। चीनी जन वैदेशिक मैत्री संघ की उपाध्यक्ष लिन ई ने कहा कि वर्ष 2021 वैश्विक राजदूतों की शीआन आर्थिक, व्यापारिक व सांस्कृतिक यात्रा एक बड़े पैमाने वाली सार्वजनिक वैदेशिक महासभा है। आशा है उक्त गतिविधियों के आयोजन से विभिन्न देशों के बीच आर्थिक व व्यापारिक आदान-प्रदान को मजबूत किया जा सकेगा, विभिन्न देशों की जनता के बीच मित्रता और गहन बन सकेगी। (साभार : चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) --आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in