see-the-allure-of-china39s-world-heritage-with-the-wisdom-involved-in-the-forbidden-city
see-the-allure-of-china39s-world-heritage-with-the-wisdom-involved-in-the-forbidden-city

फॉरबिडन सिटी में शामिल बुद्धि से चीन के वैश्विक धरोहरों का आकर्षण देखें

बीजिंग, 16 जुलाई (आईएएनएस)। हर वर्ष बरसात के मौसम में फॉरबिडन सिटी के तीन मुख्य भवनों के बाहर हजार ड्रेगन जल बाहर निकालने का ²श्य देखा जा सकता है। पेइचिंग शहर में आम तौर पर जून से बाढ़ का मौसम आता है। लेकिन पेइचिंग के केंद्र में स्थित फॉरबिडन सिटी को स्थापना से अब तक छह सौ से अधिक वर्षों में बाढ़ से ग्रस्त होने का मौका बहुत कम मिला। यह फॉरबिडन सिटी में वैज्ञानिक रूप से डिजाइन की गयी जल निकासी व्यवस्था से संबंधित है। फॉरबिडन सिटी का भूभाग उत्तर में ऊंचा और दक्षिण में नीचा है। दोनों की ऊंचाई के बीच लगभग दो मीटर का अंतर होता है। जिससे 2 प्रतिशत जल निकासी की ढलान पैदा हुई। इस के अलावा फॉरबिडन सिटी में केंद्रीय धुरी में स्थित इमारतें ज्यादा ऊंची हैं, और दोनों किनारे पर स्थित इमारतें थोड़ी नीची हैं। साथ ही दक्षिण-पश्चिम की स्थलाकृति दक्षिण-पूर्व की तुलना में थोड़ी अधिक है। इसलिये वर्षा का पानी उत्तर से दक्षिण की ओर, बीच से किनारे की ओर और अंत में दक्षिण-पूर्व निकास से निकल जाता है। फॉरबिडन सिटी में प्राचीन इमारतों की छतें ढलान वाली छतें हैं, जो छतों पर गिरने के बाद बारिश के पानी को ढलान से नीचे जमीन की ओर प्रवाहित करती हैं। यह ढलान डिजाइन छत को पानी जमा करने की संभावना कम करता है। फॉरबिडन सिटी में प्राचीन इमारतें आम तौर पर ऊंचे-ऊंचे मंच नींव पर स्थित होते हैं। यह मंच नींव इमारतों की स्थिरता और नमी रोधी के लिये लाभदायक है। तीन मुख्य भवनों की तीन मंच नींव के निर्माण में उस समय की नवीनतम तकनीक का प्रयोग किया गया। जिसकी कुल लंबाई 8.13 मीटर तक है। हर मंच नींव की जमीन में 3 प्रतिशत -5 प्रतिशत का ढलान होता है, और बीच में ऊंचा, चारों तरफ नीचा होता है। जिससे वर्षा का पानी तेजी से बीच से आसपास की ओर बहता है। हर मंच नींव की चारों तरफ पत्थर की रेलिंग होती हैं, इस के नीचे पत्थर वाला ड्रेगन सिर होता है। इसे नाली जानवर कहा जाता है। रेलिंग पर जमा हुआ बारिश का पानी तेजी से ड्रेगन सिर के मुंह से बहाया जा सकता है। तीन मुख्य भवनों की तीन मंच नींव में कुल 1142 ड्रेगन सिर होते हैं। भारी वर्षा के दौरान लोग हजार ड्रेगन जल निकालने का ²श्य देख सकते हैं। इसके अलावा फॉरबिडन सिटी में एक क्रॉसिंग भूमिगत जल निकासी व्यवस्था है। उत्तर में एक पूर्व-पश्चिम अंधेरी खाई है। यह अंधेरी खाई विभिन्न महलों से वर्षा जल प्राप्त करने के लिए दक्षिण में कई शाखाओं को फैलाती है और फॉरबिडन सिटी के दक्षिणी भाग में वर्षा जल को चिनश्वेई नदी में बहा देती है। चीन फॉरबिडन सिटी की जल निकासी व्यवस्था की रक्षा व रखरखाव पर बड़ा ध्यान देता है। हर वर्ष बाढ़ के मौसम आने से पहले प्राचीन इमारतों के प्रबंध विभाग संबंधित जांच व मरम्मत करते हैं, ताकि इस व्यवस्था का संचालन सुचारु रूप से किया जा सके। फॉरबिडन सिटी की पानी निकासी व्यवस्था में प्राचीन चीनी शिल्पकारों की बुद्धि छिपी हुई है। उनमें कई उपाय अभी भी आधुनिक इमारतों के बाढ़ नियंत्रण के लिये उपयोगी संदर्भ प्रदान कर सकते हैं। फॉरबिडन सिटी चीन की वैश्विक धरोहरों में से एक है। सार्वजनिक जानकारी के अनुसार वैश्विक धरोहरों में प्राकृतिक विरासत, सांस्कृतिक विरासत, और प्राकृतिक व सांस्कृतिक दोहरी विरासत आदि प्रकार शामिल हुए हैं। अब चीन में विश्व प्राकृतिक विरासतों, और प्राकृतिक व सांस्कृतिक दोहरी विरासतों की संख्या विश्व में पहले स्थान पर है। चीन विश्व सांस्कृतिक व प्राकृतिक विरासत की संरक्षण संधि का ²ढ़ समर्थक व सक्रिय व्यवसायी है। वर्ष 1985 से संधि में शामिल होने के बाद चीन ने सफलता के साथ 55 वैश्विक धरोहर स्थलों को घोषित किया है, जो इटली के साथ पहले स्थान पर रहा। चीन का प्राकृतिक विरासत कार्य धीरे-धीरे विकसित हो रहा है। अभी तक चीन में 37 सांस्कृतिक विरासतें, 14 प्राकृतिक विरासतें, और 4 प्राकृतिक व सांस्कृतिक दोहरी विरासतें मौजूद हैं। साथ ही चीन द्वारा विश्व विरासत संरक्षण कार्य में प्राप्त उल्लेखनीय उपलब्धियों के प्रति यूनेस्को और विश्व विरासत आयोग ने भी पुष्टि की। जानकारी के अनुसार विश्व विरासत आयोग की परामर्श एजेंसी आईयूसीएन द्वारा जारी मूल्यांकन रिपोर्ट वर्ष 2020 विश्व विरासतों की संभावनाल्में यह जाहिर हुआ है कि चीन में विश्व विरासतों की संरक्षण स्थिति स्पष्ट रूप से अंतर्राष्ट्रीय औसत स्तर से बेहतर है। बताया जाता है कि 44वीं वैश्विक धरोहर महासभा 16 से 31 जुलाई तक चीन के फूच्येन प्रांत के फूचो शहर में आयोजित हो रही है। इस बार की महासभा में वर्ष 2020 और वर्ष 2021 दो साल के वैश्विक धरोहर कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा सिलसिलेवार सहायक गतिविधियों व बैठकों का आयोजन भी किया जाएगा। (चंद्रिमा - चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) --आईएएनएस एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in