सउदी अरब के किंग सलमान रियाद के अस्पताल में भर्ती
सउदी अरब के किंग सलमान रियाद के अस्पताल में भर्ती

सउदी अरब के किंग सलमान रियाद के अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली, 20 जुलाई (हि.स.)। सउदी अरब के किंग सलमान गॉल ब्लैडर में सूजन के कारण राजधानी रियाद स्थित अस्पताल में भर्ती हुए हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट से सोमवार को यह जानकारी मिली है। रिपोर्ट के अनुसार 84 वर्षीय किंग के किंग फैसल स्पेशलिटी अस्पताल में टेस्ट किए जा रहे हैं। इसके अलावा कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। किंग सलमान साल 2015 से सत्ता में हैं। इन्हें अपनी भाइयों की पीढ़ी का अंतिम सउदी नरेश माना जाता है, जिसने अपने पिता और सउदी अरब के संस्थापक किंग अब्दुल अजीज की मौत के बाद सत्ता संभाली है। उल्लेखनीय है कि किंग सलमान ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में अपने 34 साल के बेटे क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को सशक्त बनाया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in