russia-fired-american-diplomats-and-gave-a-befitting-reply-to-america
russia-fired-american-diplomats-and-gave-a-befitting-reply-to-america

रूस ने अमेरिकी राजनयिकों को निकाल अमेरिका को दिया करारा जवाब

मॉस्को 17 अप्रैल (हि. स.)। रूस ने अमेरिका के आठ राजनयिकों को देश छोड़ने का फरमान जारी कर अमेरिका को करारा जवाब दिया है। यह कार्रवाई रूस के राजनयिकों को अमेरिका से निकालने और नए प्रतिबंधों के जवाब में दिया गया है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि मास्को आठ अमेरिकी अधिकारियों को प्रतिबंधित सूची में डालेगा। साथ ही रूस ने अमेरिका के कुछ गैर सरकारी संगठनों की गतिविधियों पर भी रोक लगाई है, जो रूस की राजनीति में हस्तक्षेप कर रहे थे। प्रतिबंधित किए गए अमेरिकी अधिकारियों में अटार्नी जनरल मैरिक गारलैंड, एफबीआई डायरेक्टर क्रिस्टोफर रे, नेशनल इंटेलीजेंस के डायरेक्टर एवरिल हेंस और गृह सुरक्षा सचिव एलिजेंद्रो मेओरकस इस सूची में शामिल हैं। इसके साथ ही रूस चल रहे अमेरिका के एनजीओ को भी बंद करने की तैयारी कर रहा है जो रूस की राजनीति में हस्तक्षेप करते हैं। लावरोव ने कहा कि अमेरिकी राजदूत जॉन सुलिवन को वापस लौटने को कहा गया है। अमेरिकी दूतावास को सपोर्ट स्टाफ के रूप में रूस या किसी अन्य देश के लोगों को नियुक्त करने की अनुमति भी नहीं दी जाएगी। राष्ट्रपति जो बाइडन की अगुआई में अमेरिका ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप और सोलर विंड हैक मामले में रूस की भूमिका मानते हुए प्रतिबंधों का एलान किया है। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in