russia-expels-uk-ship-for-violating-territorial-waters
russia-expels-uk-ship-for-violating-territorial-waters

क्षेत्रीय समुद्री पानी का उल्लंघन करने पर रूस ने ब्रिटेन के जहाज को खदेड़ा

मॉस्को, 24 जून (आईएएनएस)। रुसी संघ काला सागर बेड़े और संघीय सुरक्षा सेवा ने देश के क्षेत्रीय समुद्री जल का उल्लंघन करने वाले एक ब्रिटिश युद्धपोत को खदेड़ दिया है। मॉस्को में रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने मंत्रालय के हवाले से कहा, ब्रिटिश युद्धपोत एचएमएस डिफेंडर ने केप फिओलेंट क्षेत्र में समुद्री सीमा से 3 किमी आगे जाकर बुधवार सुबह 11.52 बजे काला सागर के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में रूस की सीमा पार की। पोत द्वारा रूसी पक्ष से हथियारों के संभावित उपयोग पर चेतावनियों को नजरअंदाज करने चलते एक रूसी सीमा गश्ती जहाज ने इसे निशाना बनाकर एक गोली दागी। इतना ही नहीं, दोपहर 12.19 बजे रूस के ब्लैक सी फ्लीट एसयू-24एम विमान ने चेतावनी के तौर पर युद्धपोत के रास्ते में बम भी गिराए। मंत्रालय ने कहा कि इसके बाद वह युद्धपोत दोपहर 12.23 बजे रूसी जलक्षेत्र से बाहर निकला। इसी दिन दिए गए एक और बयान में ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय के प्रेस कार्यालय ने कहा कि एचएमएस डिफेंडर पर कोई चेतावनीपूर्वक कोई गोली नहीं चलाई गई है। इसमें कहा गया, अंतर्राष्ट्रीय कानून के मुताबिक रॉयल नेवी जहाज यूक्रेनी क्षेत्रीय जल के माध्यम से निर्दोष मार्ग का संचालन कर रहा था। प्रेस कार्यालय ने आगे कहा, हमें लगता है कि रूसी काला सागर में एक तोपखाने का अभ्यास कर रहे थे और समुद्री समुदाय को उनकी गतिविधि की पूर्व-चेतावनी प्रदान कर रहे थे। एचएमएस पर कोई फायरिंग नहीं हुई थी और न ही उसके रास्ते कोई बम गिराया गया था। --आईएएनएस एएसएन/आरजेएस

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in