rules-tightened-in-tokyo-vaccination-campaign-started
rules-tightened-in-tokyo-vaccination-campaign-started

टोक्यो में सख्त किए गए नियम, वैक्सीनेशन अभियान शुरू

टोक्यो, 12 अप्रैल (हि.स.)। जापान में सोमवार को कोरोना को लेकर लगाए गए नियमों को और अधिक सख्त कर दिया गया है। साथ ही मेडिकल कर्मियों और वरिष्ठ नागरिकों को वैक्सीन लगाने के साथ ही देश के 120 स्थानों पर वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की गई। राजधानी में इमजेंसी खत्म होने के तीन हफ्तों के बाद नियमों को और अधिक सख्त किया गया है। रेस्टोरेंट और बार खोलने की अवधि को भी कम कर दिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त सजा देने का प्रावधान है। यह नियम 11 मई तक लागू रहेंगे। टोक्यो के गवर्नर यूरीको कोइके ने लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करने का आग्रह किया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in