putin-macron-discuss-migrant-crisis-ukraine-over-phone
putin-macron-discuss-migrant-crisis-ukraine-over-phone

पुतिन, मैक्रों ने फोन पर प्रवासी संकट, यूक्रेन पर चर्चा की

मास्को, 16 नवंबर (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों के साथ बेलारूस और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच सीमाओं पर प्रवासी संकट के साथ-साथ पूर्वी यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा करने के लिए फोन पर बात की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने क्रेमलिन के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि पुतिन ने पौलेंड सीमा प्रहरियों द्वारा शरणार्थियों के साथ बेहद कठोर व्यवहार का उल्लेख किया और मैक्रों को प्रवासी संकट पर बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ अपने हालिया संपर्को के बारे में सूचित किया। पुतिन ने बेलारूस और यूरोपीय संघ के देशों के नेतृत्व से इस मुद्दे पर सीधे बातचीत करने का अनुरोध किया। नेताओं ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास में संघर्ष के समाधान में प्रगति की कमी पर असंतोष व्यक्त किया। पुतिन ने संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा काला सागर में किए गए बड़े पैमाने के अभ्यासों की उत्तेजक प्रकृति की ओर इशारा किया, जिसने रूस और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन के बीच तनाव बढ़ा दिया है। जहां तक रूस-फ्रांस संबंधों का सवाल है, पुतिन और मैक्रों ने 12 नवंबर को पेरिस में दोनों देशों के विदेश और रक्षा मंत्रियों की नियमित बैठक की प्रशंसा की। राष्ट्रपतियों ने सैन्य-राजनीतिक मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता जारी रखने के पक्ष में बात की। --आईएएनएस एसएस/आरएचए

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in