अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने 500 तालिबानी कैदियों की रिहाई के आदेश दिए
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने 500 तालिबानी कैदियों की रिहाई के आदेश दिए

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने 500 तालिबानी कैदियों की रिहाई के आदेश दिए

नई दिल्ली, 31 जुलाई (हि.स.)। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने शुक्रवार को 500 तालिबानी कैदियों को रिहा करने आदेश जारी किए हैं। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने शुक्रवार को नए युद्धविराम के ऑभाग के तहत 500 तालिबानी कैदियों की रिहाई के आदेश दिए हैं जिससे लंबे समय से टल रही शांति वार्ता हो सकती है। गनी ने कहा कि इन आतंकवादियों की रिहाई बकरीद के अवकाश के दौरान की जाएगी। गनी ने कहा कि अमेरिका के तालिबान के साथ हुए शांति समझौते के अनुसार 5000 तालिबानियों को रिहा किया जाना है। उन्होंने कहा कि शांति वार्ता में तेजी लाने के लिए 3 दिवसीय युद्धविराम की घोषणा के जवाब में 500 तालिबानी कैदियों को रिहा किया जा रहा है जो तालिबान की ओर से जारी हुई 5000 कैदियों की सूची में नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि काबुल प्रशासन ने पहले ही 4,600 कैदियों को रिहा कर दिया है लेकिन आखिरी 400 की रिहाई में हिचकिचा रहा है क्योंकि उन्हें लगता है कि यह खतरनाक हो सकता है। गनी ने कहा है कि उन्हें उन 400 कैदियों की रिहाई का निर्णय लेने का अधिकार नहीं है, जिन पर गंभीर अपराधों का आरोप है। अफगान के वरिष्ठ नेता उनके भाग्य पर निर्णय लेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in