new-zealand-lockdown-will-end-from-midnight-in-auckland
new-zealand-lockdown-will-end-from-midnight-in-auckland

न्यूजीलैंड : ऑकलैंड में आधी रात से खत्म हो जाएगा लॉकडाउन

वेलिंगटन, 17 फरवरी (हि.स.)। न्यूजीलैंड में कोरोना के मद्देनजर रविवार को तीन दिनों के लिए किया गया लॉकडाउन बुधवार की आधी रात (स्थानीय समय के अनुसार) को खत्म कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डन ने इसकी घोषणा करते हुए खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इससे हमे पता लगा है कि यह संक्रमण व्यापक स्तर पर नहीं फैला है। यह अभी छोटे स्तर पर है, जिसे सामान्य टेस्टिंग प्रक्रिया से नियंत्रित किया जा सकता है। बैठक के बाद मत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्यों ने निर्णय लिया है कि ऑकलैंड में रहने वाले लोग गुरुवार से फिर से अपने काम पर जा सकते हैं। साथ ही स्कूल भी खोल दिए जाएंगे। हालांकि सोमवार तक कुछ प्रतिबंध जारी रहेंगे। दरअसल, न्यूजीलैंड में कोरोना के पूर्ण रूप से खत्म होने के बाद ऑकलैंड शहर में ब्रिटेन में पाए गए नए वेरिएंट के तीन मामले सामने आने पर लॉकडाउन कर दिया गया था। इनमें एक ही परिवार के तीन सदस्य संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें माता-पिता और बेटी है। इसके बाद लड़की की क्लास में पढ़ने वाले दो सहपाठी भी संक्रमित हो गए थे। मंगलवार को लैब में कुल 17,000 लोगों के टेस्ट किए गए, साथ ही ''वेस्टवॉटर सैंपल'' के टेस्ट किए गए जो नेगेटिव आए। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in