new-zealand-jesinda-arden39s-message-on-completion-of-two-years-of-mosque-attack
new-zealand-jesinda-arden39s-message-on-completion-of-two-years-of-mosque-attack

न्यूजीलैंड : मस्जिद पर हमले के दो साल पूरे होने पर जेसिंडा आर्डन का संदेश

वेलिंगटन, 13 मार्च (हि.स.)। न्यूजीलैंड में क्राइस्टचर्च में स्थित मस्जिद पर हुए हमलों के दो साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डन ने संदेश दिया है कि मुस्लिम समुदाय को सहयोग करना देश का कर्तव्य है। जेसिंडा आर्डन ने कहा कि वह शब्दों के जरिए इस नुकसान की भरपाई नहीं कर सकती हैं। उल्लेखनीय है कि 15 मार्च, 2019 को क्राइस्टचर्च में स्थित मस्जिद में अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में 51 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ो लोग घायल भी हो गए थे। उस दिन को याद करते हुए टेमेल अटाकोकूगू ने बताया कि उनके तीन साल के बच्चे की मौत हो गई थी और आज भी वह उस दर्द को महसूस कर सकते हैं। टेमेल के मुंह, हाथों और पैरों पर गोलियां लगी थीं। उन्होंने कहा कि यह करिश्मा ही था कि वह बच गए। उल्लेखनीय है कि अल नूर मस्जिद और लिनवुड इस्लामिक सेंटर पर हमला करने के तुरंत बाद मुख्य आरोपी ब्रेंटेन टेरेंट को गिरफ्तार कर लिया गया था। उस पर 51 लोगों की हत्या करने और 40 लोगों की हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया गया था। पिछले साल टेरेंट को बिना पैरोल के उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in