नेपाल : म्यागडी जिले में विभिन्न स्थानों पर हुए भूस्खलन से 12 शव बरामद 23 अब भी लापता
नेपाल : म्यागडी जिले में विभिन्न स्थानों पर हुए भूस्खलन से 12 शव बरामद 23 अब भी लापता

नेपाल : म्यागडी जिले में विभिन्न स्थानों पर हुए भूस्खलन से 12 शव बरामद 23 अब भी लापता

नई दिल्ली, 11 जुलाई (हि.स.)। नेपाल के म्यागडी जिले में भूस्खलन और बाढ़ के कारण 12 लोग लापता हो गए थे। शनिवार सुबह उनके शव बरामद हुए हैं। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार म्यागडी पुलिस के अध्यक्ष और डिप्टी सुपरीटेंडेंट ऑफ पुलिस किरन जंग कुंवर ने बताया कि अभी भी 23 लापता लोग ऐसे हैं जिनका कुछ पता नहीं लगा है। जंग ने बताया कि धौलागिरी नगर पालिका मारांग में एक बच्चे सहित 9 लोगों की मौत हुई है। उनको सूचना मिली है कि स्थानीय युवाओं ने मलबे में से 8 शव निकाले हैं लेकिन बच्चे का शव अभी नहीं मिला है। पुलिस इंसपेकटर ध्रुवा प्रसाद शर्मा ने बताया कि 14 धौलागिरी के मारांग के हैं और 9 लोग मालिका नगर पालिका के बीमा के रहने वाले स्थानीय लोग हैं। सुरक्षाकर्मियों, सेना और नेपाल पुलिस के जवानों सहित 50 लोगों की टीम बीमा में घटनास्थल पर पहुंच गई है। उल्लेखनीय है कि नेपाल में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर बाढ़ और भूस्खलन होने के कई लोगों की मौत हो गई है और कुछ लोग लापता हो गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in