nepal-lockdown-extended-till-12-may-in-kathmandu
nepal-lockdown-extended-till-12-may-in-kathmandu

नेपाल : काठमांडू में 12 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

सुप्रभा सक्सेना काठमांडू, 05 मई (हि.स.)। नेपाल में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के कारण राजधानी काठमांडू और इसके आसपास के जिलों में 12 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। पहले चरण का लॉकडाउन बुधवार आधी रात को खत्म होना था। लॉकडाउन के दौरान आपात सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी सेवाएं और बाजार बंद रहेंगे। राशन की दुकानें प्रतिदिन सुबह दो घंटे के लिए खुलेंगी। नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में 55 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई है। जो अब तक एक दिन में दर्ज की गई मौतों में सर्वाधिक है। लॉकडाउन को बढ़ाने का निर्णय तीन जिलों में लिया गया है। ये तीन जिले हैं ललितपुर, बख्तापुर और काठमांडू। हालांकि पहले चरण का लॉकडाउन बुधवार को आधी रात को खत्म होना था। लॉकडाउन की अवधि के दौरान आपात सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार की सेवाएं और बाजार बंद रहेंगे। इसके अलावा राशन की दुकानों को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। नेपाल कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। देश के 77 जिलों में से 42 जिलों में लॉकडाउन कर दिया गया था। इसके अलावा नेपाल में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी रोक लगा दी गई है। नेपाल में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 7,587 नए मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 55 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। हिन्दुस्थान समाचार

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in