म्यांमार : सेना ने सू की के पार्टी कार्यालय पर की छापेमारी

myanmar-army-raids-suu-kyi39s-party-office
myanmar-army-raids-suu-kyi39s-party-office

यंगून, 10 फरवरी (हि.स.)। म्यांमार की सेना ने मंगलवार देर रात आंग सान सू की के पार्टी कार्यालय पर छापेमारी की। दरअसल अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने संयुक्त रूप से प्रदर्शनकारियों के साथ हो रही हिंसा का विरोध किया है। उल्लेखनीय है कि म्यांमार में सैन्य तख्तापलट होने के बाद लोग सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। इन प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आंग सान सू की और हिरासत में लिए गए अन्य नेताओं को रिहा कर दिया जाए। म्यांमार की पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए वॉटर कैनन का प्रयोग भी किया। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in