myanmar-american-journalist-jailed-for-violating-public-order-law
myanmar-american-journalist-jailed-for-violating-public-order-law

म्यांमार : पब्लिक ऑर्डर लॉ का उल्लंघन करने पर अमेरिकी पत्रकार को जेल

नैपीटॉ, 03 मार्च (हि.स.)। म्यांमार में प्रशासन ने अमेरिकी पत्रकार थीन जॉ और मीडिया के पांच अन्य कर्मचारियों पर पब्लिक ऑर्डर लॉ का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। जॉ के वकील ने बताया कि जॉ को इस नियम के तहत 3 साल की सजा हो सकती है। दरअसल, 01 फरवरी को सरकार विरोधी प्रदर्शन को कवर करते समय इन छह पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें म्यांमार नाओ के पत्रकार, म्यांमार फोटो एजेंसी के पत्रकार, सेवन डे न्यूज के पत्रकार, जी क्वेट ऑनलाइन न्यूज के पत्रकार, एक फ्रीलांसर और इसके अलावा एसोसिएट प्रेस के पत्रकार थिएन जॉ को गिरफ्तार किया गया है। थिएन जॉ के वकील ने बताया कि इन 6 पत्रकारों को ऐसे कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है, जिसमें जनता के बीच भय पैदा करने, जानबूझकर झूठी खबर फैलाने, सरकारी कर्मचारी के खिलाफ आपराधिक अपराध के खिलाफ प्रत्यक्ष रूप से आंदोलन करने के आरोप में दंडित किया गया है। एसोसिएटिड प्रेस (एपी) के पत्रकार थीन जॉ को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें उत्तरी यांगून के इंसेन जेल में रखने की सूचना है। जॉ को 12 मार्च तक हिरासत में रखा जाएगा। हालांकि एपी ने उन्हें तत्काल रूप से रिहा करने की मांग की है। एपी में अंतरराष्ट्रीय न्यूज के उपाध्यक्ष ने इस संबंध में कहा है कि स्वतंत्र पत्रकारों को प्रतिशोध के डर के बिना समाचार को स्वतंत्र रूप से और सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करने की अनुमति दी जानी चाहिए। पत्रकारों की सुरक्षा करने वाली समिति के प्रतिनिधि शॉन क्रिस्पिन ने बताया कि म्यांमार में कैद में रह रहे सभी पत्रकारों को रिहा कर दिया जाना चाहिए। साथ ही सैन्य तख्तापलट के बाद प्रदर्शनों को कवर करने वाले पत्रकारों को धमकाना और उनको प्रताड़ित करना बंद कर दिया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी रॉयटर एजेंसी के लिए काम करने वाले दो पत्रकारों को म्यांमार में रोहिंग्या अल्पसंख्यकों पर एक स्टोरी करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया था। उन पर अवैध रूप से आधिकारिक दस्तावेज रखने का आरोप लगाया गया था। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in